Breaking NewsChandigarhपुलिस प्रशासन
हरियाणा के सीआईडी चीफ सौरभ सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

चंडीगढ़ :-हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह,गुप्तचर विभाग, गुरूग्राम, निरीक्षक विश्वजीत, गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी, निरीक्षक विपिन कुमार, पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक मोहन सिंह, टेलीकॉम पंचकूला हरियाणा, उप-निरक्षक रणबीर स्पेशल टास्क फोर्स करनाल, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सीन ऑफ क्राइम हिसार, उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, मुख्यालय गुप्तचर विभाग, सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा डैस्क, गुप्तचर विभाग, हरियाणा शामिल हैं।