व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम को मंजूरी देने पर जताया आभार

रोहतक :-23 जनवरी : हरियाणा व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम को मंजूरी देने का स्वागत किया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इसे मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत अगर किसी व्यापारियों पर 10 लाख से कम राशि बकाया है तो उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। साथ ही उनके मूल से भी एक लाख रूपये घटाया गया है अब उन्हें बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40 फीसदी ही अदा करना होगा। इसी तरह 10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट मिली है अब उन्हें बकाया खड़ी रकम का 60 फ़ीसदी ही भरना होगा। इससे 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को लगभग ढाई हजार करोड़ की राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैट से संबंधित पिछले आठ वर्षों से पेंडिंग मामलों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा यह हरियाणा के व्यापारियों को नायाब तोहफा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापारी वर्ग द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन कार्यक्रम भी किया जाएगा।