Breaking NewsRohtakधरना प्रदर्शन

रोहतक में नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू करी क्रमिक भूख हड़ताल

ठेका प्रथा बंद व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी दी चेतावनी

 

रोहतक :-10 जनवरी :  नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में शुक्रवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो पूरे प्रदेश में नगर पालिका कर्मचारी अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू कर देगे। शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के रोहतक ईकाई प्रधान संजय बिडलान के नेतृत्व में कर्मचारी नगर निगम के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संजय बिडलान ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व ठेका प्रथा बंद करने को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सरकार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक सरकार ने कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया, जिसके चलते नगर निगम कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने बताया कि अभी तो कर्मचारी दो दिन के लिए सांक्रतिक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे है, लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालो में श्रवण बोहत, विक्की विडलान, राजेश बांगडी, अनिल कांगडा, मन्नू चावरिया, रवि, अंकित, जतिन, दर्शना देवी, अंजना, अनिता, रानी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button