State

हरियाणा में फिर बरसेगे बादल छाएगा मानसून ; 19 जुलाई तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ; 17 जुलाई को उत्तर हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

हरियाणा में एक बार फिर से सभी जिलों में हल्की से मध्यम, और कहीं कहीं भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। IMD ने 19 जुलाई तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसमें प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 17 जुलाई को उत्तर हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। 5 दिनों के लिए हरियाणा में येलो अलर्ट रखा गया है।

बता दें कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ पहले ही बता चुके हैं कि 15 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। शनिवार को आईएमडी चंडीगढ़ ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होने वाला। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज चमक की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी

हरियाणा में बीती रात को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान अभी सामान्य के करीब है। फरीदाबाद के बोपनी में सबसे कम 25 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। जबकि जींद व करनाल में यह 28 डिग्री से उपर रहा। प्रदेश में अंबाला व फरीदाबाद को छोड़ कर शेष सभी सेंटरों पर रात का पारा 26 से 28 डिग्री तक रहा। अधिकतर क्षेत्रों में रात उमस भरी रही।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आज कई जिलों में हुई बारिश

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही हल्की बारिश की गतिविधि चल रही हैं। 12 घंटे में यमुनानगर में सबसे ज्यादा 10.5 एमएम तक बारिश हुई है। वहीं दिन में कुरुक्षेत्र में 2.5एमएम, करनाल में 2एमएम, रोहतक में 1एमएम, सोनीपत में 0.5एमएम, महेंद्रगढ़ में 1.5एमएम, नारनौल में 1एमएम व मेवात में 1 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री

हरियाणा में अधिकतम जिलों में आसमान पर बादल छाए हैं। बादलों के बीच से सूर्य खुल कर नहीं चमक पा रहा है। प्रदेश में फिलहाल औसत अधिकतम तामपान 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य से नीचे है। हालांकि प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

16 को कैसे रहेंगे हालात

IMD की ओर से जारी पूर्वानुमान पर गौर करें तो 16 जुलाई को पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, मेवात व पलवल में 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बारश की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में गिने चुने स्थानों पर बूंदाबांदी संभव है। 17 जुलाई को बारिश का दायरा कुछ बढ़ेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button