Breaking NewsCrimeRohtak

पॉलिसी के नाम पर 9 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार रुपये व 3 मोबाइल फोन बरामद

 

 

रोहतक :-रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने पॉलिसी के नाम पर 9 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि नेहरु कॉलोनी निवासी विजेन्द्र ने शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 28.10.2024 को विजेन्द्र के पास अज्ञात नम्बर से कॉल आया। जिसने अपने आपको एचडीएफसी कारगो पोल्सी से बताया। युवक ने विजेन्द्र को कहा कि विजेन्द्र के पैसे हमारी कम्पनी की तरफ से ड्रॉ होने है। जिसके लिये क्रेडिट कार्ड के नम्बर चहिये। विजेन्द्र ने उनकी बातो मे आकर क्रेडिट कार्ड नम्बर बता दिये। ओटीपी आने पर विजेन्द्र ने उनको ओटीपी बता दिये। अलग-2 राशि से विजेन्द्र के क्रेडिट कार्ड से कुल 907315/- रुपये कट गये।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मामले की जांच मुख्य सिपाही संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 23.12.2024 को आरोपी अरमान निवासी वेस्ट मुंबई व वरुण निवासी ईस्ट मुंबई को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को स्थानीय अदालत मे पेश कर राहदारी रिमांड पर हासिल किया गया। आरोपियो को दिनांक 27.12.2024 को रोहतक अदालत मे पेश कर 08 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपियो से 2 लाख 20 हजार रुपये व 3 मोबाइल फोन बरामद हुये है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button