Breaking NewsRohtakधरना प्रदर्शन

रोहतक नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार को 48 घंटे का दिया एल्टीमेटम, मांगों का समाधान नहीं तो 25 दिसंबर से हड़ताल शुरू

बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा हस्तक्षेप कर अधिकारियों पर दबाव बनाकर कर्मचारियो को प्रताडि़त करने का भी लगाया आरोप

रोहतक, 23 दिसंबर। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार को 48 घंटे का एल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में काफी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर निगम रोहतक ईकाई अध्यक्ष संजय बिडलान ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों संबंधी ज्ञापन सौपा जा चुका है, लेकिन आज तक सरकार ने कोई भी मांग को पूरा नहीं किया, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि सरकार को 48 घंटे का एल्टीमेटम दिया गया है, अगर इस अवधि में सरकार ने बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं किया तो 25 दिसंबर से कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा प्रताडित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि नगर निगम से बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा भी हस्तक्षेप कर अधिकारियों पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को बिना किसी कारण के प्रताडित किया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, ठेका समाप्त होने के बाद हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने, अलग अलग स्थानों की जगह एक साथ ही कर्मचारियों की हाजरी का प्रबंध करने, सफाई कर्मचारियों को उपकरण उपलब्ध कराने, सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत एचकेआरएन के कर्मचारियों को 58 वर्ष तक की नौकरी की गारंटी तुरंत लागू करने, नगर निगम के सेवानिवृत पैशनर्ज को पीपीओ बुक जारी करवाने की मांग की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button