Breaking NewsPatriotismReligionRohtakSocial

बहादुरगढ़ में मनाई जाएगी सावित्रीबाई फुले की भव्य जयंती – संजीव सैनी*

*मुख्यमंत्री नायब सैनी जी होंगे जयंती समारोह के मुख्यातिथि*

 

रोहतक :-19 दिसंबर : *भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह सब्जी मंडी बहादुरगढ़ में 3 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के जनप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी होंगे। यह जानकारी आज रोहतक में निमंत्रण देने के लिए कार्यक्रम के संयोजक संजीव सैनी ने जिला सिंचाई विश्रामगृह में उपस्थित सर्व समाज के बुद्धिजीवियों के सम्मुख अपने वक्तव्य में कहीं।* उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती का कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप में हर्षोल्लास उल्लास से प्रदेश स्तर पर मनाया जायेगा जिसमें 3 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारो द्वारा ही महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने देश के महापुरुषों का उपयोग केवल सत्ता प्राप्ति के लिए किया चाहे संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान की बात हो या भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी के सम्मान की बात हो या समाज के अन्य महापुरुषों की सम्मान की बात हो कांग्रेस ने हमेशा महापुरुषों को सम्मान देने की बजाय उनका उपयोग सत्ता प्राप्ति के लिए किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

*इस अवसर पर सी.एम. विंडो सहायक अधिवक्ता सुरेन्द्र माडू ने भी बहादुरगढ़ में मनाई जा रहे माता सावित्रीबाई फुले जी के जयंती समारोह की सफलता के लिए अपने विचार रखें और उपस्थित बुद्धिजीवियों से जयंती समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए विचार विमर्श कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां लगाई।* सुरेंद्र माडू ने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में 36 बिरादरी का विकास समुचित रूप से किया जा रहा है और 36 बिरादरी के महापुरुषों का सम्मान सरकारी तौर पर जयंतियां मना कर किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट पार्षद मनोज वकील, समाजसेवी दीपक सैनी,एडवोकेट प्रदीप सुखपुरा, युवा भाजपा नेता मनोज मालवीय, राष्ट्रीय सैनी पंचायत के राष्ट्रीय महासचिव रिटायर्ड हेडमास्टर ईश्वर सिंह सैनी, अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज के संस्थापक सदस्य नरेश कलानोरिया, युवा जिला अध्यक्ष जगमोहन सैनी, जोगी नाथ सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भट्टी, बाबा गौतम महा सिंह सैनी, छोटू छोटू मिस्त्री, सैनी संस्था के पूर्व कॉलेजियम सदस्य भगवत सैनी, महावीर कोच, शत्रुंजय सिंह, सैनी संस्था के पूर्व मैनेजर किशन सैनी कोच, राम मेहर रोहिल्ला, एडवोकेट मयंक सैनी, एडवोकेट नरेंद्र सैनी, एडवोकेट हिमांशु सैनी, सतीश रोहिल्ला, सुभाष जांगड़ा, राजबीर सैनी चुन्नीपुरा, रवींद्र सैनी, विनोद कटारिया , कूटू प्रधान व मुख्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button