NCR

गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद सोनीपत की आबादी बढ़ेगी तेज गति से

कारण यहां की जन्म दर नहीं बल्कि बाहर से आने वाली आबादी होगी। खरखौदा आईएमटी में मारुति प्लांट का आने के बाद तेजी से इंडस्ट्रीज ग्रोथ यहां बाहरी आबादी को बढ़ाएगी।

गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद प्रदेश में सोनीपत की आबादी सबसे ज्यादा तेज गति से 10 साल में बढ़ेगी। कारण यहां की जन्म दर नहीं बल्कि बाहर से आने वाली आबादी होगी। शहरी विकास दर 150.65 प्रतिशत होगी। पिछले तीन साल से यह 118.90 प्रतिशत की दर से चल रही है। खरखौदा आईएमटी में मारुति प्लांट का आने के बाद तेजी से इंडस्ट्रीज ग्रोथ यहां बाहरी आबादी को बढ़ाएगी। वर्ष 2031 तक यहां शहरी आबादी 25 लाख हो जाएगी। इसी अनुसार संसाधन और सुविधाएं जुटाने की प्लानिंग करनी होगी।

दिल्ली की नजदीकियों से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने की वजह से रिहायशी सेक्टर, बहुमंजिला फ्लैट, स्वास्थ्य, शिक्षा संस्थानों की भी जरूरत बढ़ेगी। सोनीपत व कुंडली क्षेत्र में ही 39 रिहायशी सेक्टर आबाद होंगे। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 4940 हेक्टेयर भूमि तय की है। राई एजुकेशन सिटी क्षेत्र का प्लान भी चेंज कर दिया गया है। एजुकेशन सिटी के प्रस्तावित पार्ट दो के एरिया में अब औद्योगिक सेक्टर बनेंगे। दिल्ली से कुंडली तक मेट्रो प्रस्तावित है। दिल्ली से सोनीपत होते हुए पानीपत तक रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर का भी प्रस्ताव है। ढाबा, होटल के लिए भी जगह तय की गई है। दस साल में कुल 20220 हेक्टेयर कृषि भूमि कृषि से अन्य इस्तेमाल में होगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यातायात की व्यवस्था: सेक्टर 35 ए को ड्रेन-6 के साथ प्रस्तावित किया गया है। सेक्टर 7 में बस स्टैंड तय किया है। दिल्ली से जुड़ाव और मजबूत करने के लिए कुंडली तक मेट्रो की प्लानिंग है। दिल्ली से सोनीपत और पानीपत तक रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर का प्रस्ताव है। नोट – केजीपी, केएमपी व हाइवे के विस्तार से विकास को बढ़ावा मिला। ^सोनीपत-कुंडली का 2031 का डेवलपमेंट प्लान का फाइनल नोटिफिकेशन हो चुका है। औद्योगिक विकास के हिसाब से आबादी भी तेजी से बढ़ेगी।

ऐसे में औद्योगिक और रिहायशी सेक्टरों को प्रमुखता दी गई है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम, फरीदाबाद के बाद सोनीपत भी अहम होगा। आबादी अनुसार संसाधन बढ़ेंगे। नरेश कुमार, डीटीपी, सोनीपत। सोनीपत पुलिस कमिश्नरी बन चुका है। शहरी जमीनों के भाव भी तेजी से बढ़े हैं। प्रॉपर्टी विशेषज्ञ ललित ने बताया कि अप्रूवड कॉलोनियों की बात करें तो 15 हजार से बाहरी क्षेत्र में शुरू होकर 50 हजार रुपए प्रति वर्ग गज से अधिक सेक्टर में रेट हो चुके हैं। सेक्टर व मॉडल टाउन में तो 80 हजार प्रति वर्ग गज तक हैं एनएच-44 पर बसे सोनीपत-कुंडली के विकास की रफ्तार तेज हुई है। यहां भाव असमान छू रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button