AdministrationBreaking NewsGohana

वार्ड नंबर 10 के 47 नागरिकों को मिले प्लाट, पार्षद का धन्यवाद करने पहुंचे

गोहाना :-27 जून : मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में गोहाना शहर के जिन 637 आवेदकों को नए बनने वाले सेक्टरों में 30-30 गज के प्लाट आवंटित किए गए हैं, इनमें से 47 लाभार्थी वार्ड नंबर 10 के हैं। ये लाभार्थी गुरुवार को वार्ड की नगर पार्षद सुमन सैनी और उनके पति दिग्गज भाजपा नेता संजय सैनी का आभार व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। राज्य की भाजपा सरकार ने गांवों के बाद अब शहरी गरीबों को भी प्लाट मुहैया करवाना प्रारंभ किया है। जिन परिवारों की सब स्रोतों से कुल वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए या कम है, उनको तीस-तीस गज के प्लाट दिए जा रहे हैं। गोहाना शहर में ये प्लाट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नए प्रस्तावित सेक्टरों में आवंटित किए गए हैं । इन प्लाटों के आवंटन के लिए ड्रा सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में निकाला गया। उसके बाद प्लाटों के आवंटन पत्र सी.एम. नायब सिंह सैनी द्वारा रोहतक में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किए गए। गोहाना शहर के 23 वार्डों में कुल 637 आवेदकों को ये प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें से वार्ड नंबर 10 के 47 आवेदकों को प्लाट मिले हैं। नगर पार्षद सुमन सैनी के निवास पर उनका और उनके पति संजय सैनी, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, का धन्यवाद करने पहुंचे विक्की, प्रदीप, जयभगवान, कलावती, बिलाल, अनिता, निर्मला, संतोष, संजय, बुधराम, आशा, रेखा, बिमला आदि ने कहा कि पार्षद और सरकार की बदौलत उनका अपनी छत का सपना हकीकत में बदलेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button