गोहाना के एस.डी.एम. ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का लिया जायजा


गोहाना :- 27 जून : शहर में बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लेने के लिए एस.डी.एम. विवेक आर्य ने ड्रेन नंबर-8 व 3 को निरीक्षण करते हुए ड्रेन की सफाई व्यवस्था व अन्य प्रकार के प्रबंधों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए ताकि बरसात के समय पानी आसानी से आगे जा सके।
उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों को तेजी से पूरा करवाएं ताकि बरसात के समय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। एस.डी.एम. ने कहा कि बरसात के समय शहर या किसी गांव में पानी नहीं खड़ा होना चाहिए इसके लिए सभी विभाग पूरी तैयारी रखे |जहां भी पानी की निकासी के लिए पंपों की जरूरत है वहां अभी उनको लगा दें ताकि जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग किया जा सके । उन्होंने कहा कि इस पानी की निकासी को लेकर सभी विभाग तालमेल के साथ कार्य करें इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोहाना क्षेत्र की सभी ड्रेनों की उचित सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शहर में भी पानी निकासी को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी करें। सीवरेज की उचित सफाई करवाएं ताकि बरसात के समय सीवर ब्लॉक न हो।
