10 लाख से बनेंगी 4 गलियां, नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने महिलाओं से करवाया शिलान्यास

गोहाना :- 27 जून : शहर की नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों में जनता-जनार्दन को विशेष सम्मान प्रदान कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने वार्ड 13 में बनने वाली 4 नई गलियों का शिलान्यास उनके स्वागत के लिए आई महिलाओं से ही करवा दिया | गलियों को बनाने पर कुल दस लाख रुपए व्यय होंगे।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद गोहाना शहर में धड़ल्ले से विकास कार्य प्रारंभ हो गए हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में होने वाले नए विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए पहुंच रही हैं। जहां वह सम्बद्ध
वार्ड के नगर पार्षद को पूरी इज्जत दे रही हैं, वहीं दर्शकों को ही शिलान्यास का अवसर प्रदान कर रही हैं ।
एक दिन पहले चेयरपर्सन जब वार्ड नंबर 9 में पहुंची थीं, तब उन्होंने नई बनने वाली गली का शिलान्यास एक बालिका के हाथों से करवाया था । इसी क्रम में गुरुवार को रजनी इंद्रजीत विरमानी वार्ड नंबर 13 में पहुंचीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पार्षद भगवती सुनील राजपाल ने की।
इस वार्ड में दस लाख रुपए की लागत से चार नई गलियों का निर्माण होना है। इस निर्माण कार्य का शिलान्यास चेयरपर्सन ने मौके पर खड़ी महिलाओं के हाथों से सामूहिक रूप से करवाया। चेयरपर्सन ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार गोहाना शहर के विकास के लिए खुले दिन से पैसा मुहैया करवा रही है ।
