गोहाना के सोनीपत रोड की राज धर्म कांटे वाली गली के लोगों ने डी.सी से की शिकायत, सीवर लाइन डाल दी, पर मेन लाइन से कनेक्ट करना भूल गए-सतबीर, अजीत, जसवंत

गोहाना :-26 जून : शहर में सोनीपत रोड पर स्थित राज धर्म कांटे वाली गली अधकचरे विकास का दंश झेलने के लिए मजबूर है। सालों पहले इस गली में सीवर लाइन बिछा दी गई, लेकिन उसे मेन सीवर लाइन से कनेक्ट नहीं किया गया। बुधवार को गली के निवासियों ने इस के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा अपनी शिकायत सोनीपत के डी.सी. को भेजी ।
राज धर्म कांटे वाली गली में अनेक घर बने हुए हैं। यह गली कृष्णा कॉलोनी में स्थित है। मुकेश, सतबीर, अजीत, जसवंत और राजबीर ने कहा कि सीवर लाइन को मेन लाइन से कनेक्ट न किए जाने से सीवर लाइन का पानी बैक मारता है। आगे जाने की राह न होने से सीवर लाइन से पानी ओवरफ्लो हो कर गली में फैल जाता है। ऐसे में गली वालों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है और दिनभर बदबू फैली रहती है।
जसबीर, नरेंद्र, शमशेर, जगबीर और नरेंद्र ने कहा कि नगर परिषद को इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए अनेक बार अनुरोध किया जा चुका है।
मैंने स्वयं सोनीपत के डी.सी. को लिखित में अवगत करवाया था। उसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। जल्दी काम प्रारंभ हो जाएगा।
सुमन सैनी, नगर पार्षद, वार्ड नंबर 10



