AdministrationBreaking NewsGohana
नगर परिषद की चेयरपर्सन ने बालिका से करवाया नई गली का शिलान्यास

गोहाना :-26 जून : शहर में मुगलपुरा में वार्ड नंबर 9 में स्थित श्री दुर्गा भवन मंदिर वाली गली का 3.50 लाख रुपए से नवनिर्माण होगा । बुधवार को गली का शिलान्यास करने के लिए पहुंची नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने यह कार्य एक बालिका के हाथ से करवाया।
शिलान्यास की अध्यक्षता वार्ड नंबर 9 के नगर पार्षद मुकेश देवगन ने की। उन्होंने बताया कि गली में नालियां पहले बंद हो चुकी हैं। गली को इंटर लॉक टाइलों से दोबारा बनाया जाएगा। इस कार्य पर 3.50 लाख रुपए की लागत आएगी । चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि नगर परिषद शहर के सब 23 वार्डों का बिना भेदभाव समान विकास करवा रही है। इस अवसर पर किताब सिंह, सुभाष खन्ना, जगदीश हांडा, कमला, राजेंद्र, हरी वधवा, वर्षा, सावित्री देवी, संजय आदि भी मौजूद रहे |
