AdministrationBreaking NewsGohana

सी.एम. शहरी आवास योजना के तहत गोहाना के 637 गरीब परिवारों का अपना घर बनाने का सपना होगा साकार

गोहाना में नए प्रस्तावित सेक्टरों में 637 लाभार्थियों को 30-30 गज के प्लाट आवंटित

गोहाना :-24 जून : सी. एम. शहरी आवास योजना के तहत सोमवार को नगर परिषद गोहाना सीमा में स्थित 637 लाभार्थियों को शहर के सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तीस-तीस गज के प्लाट आवंटित कर दिए गए। ये प्लाट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के गोहाना शहर में नए प्रस्तावित सेक्टरों के लिए आवंटित किए गए। सी.एम. नायब सिंह सैनी बुधवार को रोहतक में इन सभी लाभपात्रों को प्रदेश स्तरीय समारोह में इन भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान करेंगे। नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा द्वारा कम्युनिटी सेंटर में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का ड्रा निकाला गया। इस ड्रा के माध्यम से आवेदकों को यह ज्ञात हुआ कि उनको कौन-सा प्लाट नंबर दिया जाएगा। पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर का एक बटन क्लिक कर योजना के सभी 637 आवेदकों को गोहाना शहर में नए बनने वाले सेक्टरों के प्लाट नंबर दे दिए गए। मीणा ने बताया कि पी. एम. नरेंद्र मोदी ने सबके लिए आवास कार्यक्रम देशभर में शुरू किया हुआ है। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए सी.एम. शहरी आवास योजना के सितंबर 2023 में फार्म भरवाए गए थे। इसमें वही परिवार आवेदन कर सकते थे, जिनकी फैमिली आई.डी. में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए या इससे कम है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सी.एम. शहरी आवास योजना के लिए 637 आवेदकों ने दस हजार रुपए की राशि का भुगतान कर प्लाट की बुकिंग करवाई थी। आवेदकों को एक प्लाट के लिए कुल एक लाख की राशि जमा करवानी है। इसमें दस हजार रुपए प्लॉट के कागजात मिलने के बाद एक माह में और शेष 80 हजार रुपए की राशि 6 किस्तों में प्लॉट का कब्जा मिलने के बाद अदा करनी है। लाभपात्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, घुमंतू जाति, अनुसूचित वर्ग तथा विधवा महिलाएं शामिल हैं।

विश्राम मीणा ने बताया कि आवास आवंटन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी के समक्ष प्लाटों का ऑनलाइन ड्रॉ निकाल कर लाभार्थियों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नए प्रस्तावित सेक्टरों में प्लाट नम्बर आवंटित किए गए ।

उन्होंने कहा कि कमेटी बगैर किसी पक्षपात के यह प्रक्रिया संपन्न करवाई है।

ड्रा के समय आवेदक और उनके परिवारों के सदस्य आए हुए थे। सी.एम. शहरी आवास योजना के अंतर्गत अत्यंत न्यूनतम मूल्य पर सेक्टर में प्लाट मिलने से इन नागरिकों का अपना घर बनाने का सपना अब साकार हो सकेगा ।

इस मौके पर एस.डी.एम. विवेक आर्य, नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, एच. एस. वी.पी. के कार्यकारी अधिकारी विजय राठी आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button