AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना के जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में नगर परिषद लगवायेगी 50 लाख से म्यूजिकल फव्वारा

गोहाना : नगर परिषद की ओर से जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में म्यूजिकल फव्वारा लगाया जाएगा। इस कार्य पर नगर परिषद की ओर से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने योजना तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। योजना को मंजूरी मिलते ही म्यूजिकल फव्वारा लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण को लेकर कारगर कदम उठा रहा है। शहर की हर सड़कों पर तिरंगा लाइट, फैंसी लाइट लगाने के बाद अब पार्कों के सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है। नप की ओर से जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में 50 लाख रुपये खर्च कर म्यूजिकल फव्वारा लगाया जाएगा। इस पर रंग-बिरंगी लाइट भी लगाई जाएंगी। सुबह-शाम सैर करने के लिए आने वाले लोगों को सुविधा होगी।

शहर के जवाहर लाल नेहरू पार्क में 50 लाख रुपये की लागत से म्यूजिकल फव्वारा लगाया जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद फव्वारा लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button