Breaking NewsGohana

हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए अब बसों में ही मिलेगा पानी

गोहाना :-19 जून : रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए अब बसों में ही पानी मिलेगा। अधिक गर्मी के चलते रोडवेज मुख्यालय ने अधिकारियों को बसों में पानी की व्यवस्था रखने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्यालय ने पत्र भी जारी कर दिया है।

रोडवेज बसों में प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। तापमान अधिक होने के चलते गर्मी भी काफी बढ़ी हुई है। दिन के समय अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाता है। गर्मी के चलते यात्रियों को बार-बार प्यास लगती है। हालांकि गर्मी को देखते हुए शहर और कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। वहीं कई बसों में भी चालक-परिचालक पानी से भरा कैंपर भी रखते हैं। पानी की यह व्यवस्था सभी बसों में नहीं मिलती है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी होती है। रोडवेज मुख्यालय ने अब सभी बसों में यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था रखना अनिवार्य कर दिया है। चालक-परिचालक को बस में यात्रियों की संख्या के आधार पर पेयजल की व्यवस्था रखनी होगी। इस संबंध में मुख्यालय ने अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बसों में रखेंगे कैंपर मुख्यालय ने बसों में यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था रखने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सभी चालक-परिचालकों को सूचित कर दिया गया है। बसों में यात्रियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कैंपर रखवा दिए जाएंगे।

तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button