Breaking NewsGohanaReligion

गोयल परिवार द्वारा गोहाना के शिवाला मस्तनाथ मे आयोजित भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम के कथा व्यास विजय कृष्ण करेंगे

 

गोहाना :-16 जून : वृंदावन धाम के कथा व्यास विजय कृष्ण सोमवार से पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में श्री मद भागवत कथा का वाचन करेंगे। गोयल परिवार द्वारा आयोजित यह भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6:30 बजे तक होगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भागवत कथा के यजमान रोशन लाल गोयल और उनकी पत्नी सरोज बाला के साथ उनके सी.ए. बेटे विनोद गोयल और बहू प्रियंका गोयल होंगे। संयोजन छोटे बेटे गोबिंद गोयल करेंगे। भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को प्रात: 8 बजे कलश पूजन और 9 बजे प्रारंभ होने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा के लिए प्रतिभागी श्रद्धालु महिलाओं को कलश मेजबान गोयल परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे जिन्हें कथा के आखिरी दिन उन्हीं को भेंट कर दिया जाएगा।

विनोद गोयल के अनुसार भागवत कथा के लिए मार्गदर्शन शिवाला मस्तनाथ के अध्यक्ष प्रवीण गोयल का रहेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button