AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना के एसडीएम विवेक आर्य ने समाधान शिविर में 8 लोगों की समस्या का मौके पर किया समाधान

गोहाना :-15 जून : सोनीपत रोड स्थित लघु सचिवालय में एसडीएम विवेक आर्य ने बीते दिन जनता दरबार लगाया। जहां उन्होंने सुबह 9 से 11 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 2 घंटे में 8 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। एसडीएम ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही करवा दिया। एसडीएम विवेक आर्य ने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 22 जून तक विशेष कैंप लगेंगे। जिनमें परीवार-पहचान-पत्र से संबंधित व अन्य शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कैंप में आने वाली शिकायतों का समाधान 3 दिनों में करने के बाद कार्यालय में सूचित करने के निर्देश दिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button