22 जून को गोहाना आगमन पर, गोहाना को जिला बनाने की घोषणा करें सी. एम.
मनोहर लाल खट्टर और मोदी की गारंटी के रूप गोहाना को जिला बनाये
गोहाना :-12 जून : 22 जून को शहर की नई सब्जी मंडी में संत कबीर जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में आ रहे सी.एम. नायब सिंह सैनी उस दिन गोहाना को जिला बनाने की घोषणा करें । यह मांग बुधवार को गोहाना सी. ए. एसोसिएशन की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मबीर लठवाल ने की।
अध्यक्ष कर्मबीर लठवाल ने रोष व्यक्त किया कि भाजपा की सरकार का दस साल का कार्यकाल अंतिम चरण में है, लेकिन अभी तक गोहाना को जिला बनाने का वायदा पूरा नहीं किया गया है। पहले 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों, उसके बाद 2020 में हुए बरोदा हलके के उपचुनाव में हर बार संकल्प दोहराया गया कि गोहाना को जिला अवश्य बनाया जाएगा। लठवाल ने दावा किया कि गोहाना को 1826 में अंग्रेजों ने तहसील का दर्जा दिया था। अलग प्रदेश बनने के 140 साल पहले जो इलाका तहसील बन चुका था, वह अब भी तहसील ही है जब कि बाद में तहसील बने एरिया कब के जिले बन चुके हैं गोहाना से सोनीपत 36 किलोमीटर है जहां आना-जाना सरल नहीं है। ऐसे में अपनी पार्टी के वायदे पर खरा उतरते हुए नायब सिंह सैनी को 22 जून के गोहाना आगमन पर गोहाना को जिला अवश्य घोषित करना चाहिए ।
इस अवसर पर सी.ए. नवीन गर्ग, सोनू फोर, सौरभ गोयल, अदिति गोयल आदि भी उपस्थित रहे ।



