Breaking NewsGohana
मोदी के तीसरी बार पी.एम. बनने पर गोहाना में पौधारोपण अभियान प्रारंभ
गोहाना :-10 जून : नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पी.एम. बनने के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में 1001 पौधे रोपने के अभियान का श्रीगणेश किया गया। यह पौधारोपण इस पार्क में प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 7 बजे होगा।
पौधारोपण के लिए मार्गदर्शन नगर पार्षद मुकेश देवगन ने
किया। पहले दिन पौधारोपण करने वाले सदस्य राजेश बुद्धिराजा, हैप्पी सरदाना, रमन भाटिया, अशोक विज, दया सिंह, दीवान चंद, कृष्ण गोपाल चिंदा, राजू मिस्त्री, कृष्ण अरोड़ा, राजू पिपलानी, राम वधवा, हैप्पी बठला, सुरेश सरदाना, रवि मेहता, राजन चावला, राजेश सिंधवानी, काका गेरा, हरि ओम गुप्ता, संजीव बजाज, धीरज मखीजा, काला रहेजा, सुरेश मधु आदि का रहा ।



