Breaking NewsGohana

सेंट्रीफ्यूगल मोटर से निकली चिंगारी से गोहाना के सोनीपत रोड स्थित स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग

गोहाना के साथ सोनीपत, गन्नौर और खरखौदा से मंगवानी पड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, आग नियंत्रित करने में लगे 6 घंटे, बाद में भी बार-बार सुलगती रही आग

गोहाना :-9 जून : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर नगर गांव में स्थित एम. एल. स्पिनिंग मिल में आधी रात को भीषण आग लगी। यह आग सेंट्रीफ्यूगल मोटर से निकली चिंगारी से लगी। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोहाना के साथ सोनीपत, गन्नौर और खरखौदा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। आग को नियंत्रित करने में 6 घंटे लग गए। उसके बाद भी आग दिनभर बार-बार सुलगती रही। मिल में कच्चे माल, गोदाम की बिल्डिंग और मशीनों का भारी नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि अग्निकांड के समय स्पिनिंग मिल में काम चल रहा था।

स्पिनिंग मिल के निदेशक हरीश परुथी रात के 8 बजे घर गए थे। रात के 10.45 बजे उन्हें मिल के कर्मचारी चंद्रबख्श ने फोन से आग लगने की सूचना दी। मिल के लिए चलने से पहले घर से परुथी ने फायर ब्रिगेड से संपर्क कर लिया। स्पिनिंग मिल में पूरे तेज प्रेशर के साथ बौछार डालने वाले हाइड्रेट जगह-जगह लगे हुए हैं। लेकिन उनके प्रयोग और

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना की फायर ब्रिगेड भी जब आग को काबू नहीं पा सके, तब सोनीपत, खरखौदा और गन्नौर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं।

स्पिनिंग मिल के निदेशक हरीश परुथी ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में रॉ मैटीरियल और उसके गोदाम के साथ बेल प्रेस, स्लावर ओपनर, रोविन ओपनर, कार्डिंग मशीन और गारनेट मशीन के पैनल स्वाहा हो गए। आग लगते ही समीप में काम कर रहे सब श्रमिकों को तत्काल वहां से दूर कर दिया गया
जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। परुथी ने बताया कि आग चीनी मिल के कॉम्पैक्टर के पास से प्रारंभ हुई ।

उनके अनुसार सेंट्रीफ्यूगल मोटर से निकली चिंगारी से आग लगी। आग बुझा कर जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके से वापस चली गईं, उसके बाद दिनभर बार-बार आग सुलगती रही। स्पिनिंग मिल के निदेशक का कहना है कि इस अग्निकांड में 70 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button