AgricultureBreaking NewsGohana

कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली कर्मी को मिला बरोदा के विधायक और भाकियू का साथ

गोहाना :-8 जून : चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित फिल्म अदाकारा कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने की आरोपी कर्मचारी को भारतीय किसान यूनियन के साथ बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का साथ मिल गया ।

भारतीय किसान यूनियन ने आरोपी कर्मचारी के समर्थन में बाकायदा लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया । प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सी.आई.एफ.एफ. की कर्मचारी कंगना रनौत की किसान आंदोलन के दौरान की गई टिप्पणियों से उद्वेलित थी। जब उसने नवनिर्वाचित भाजपा सांसद को अपने सामने देखा, वह आपा खो बैठी तथा उसने आवेश में आ कर सांसद को थप्पड़ रसीद कर दिया ।

सत्यवान नरवाल ने कहा कि भाकियू जल्दी आरोपी कर्मी को सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मी में किसानी कौम का खून है। यह खून अपनी कौम पर अनाप-शनाप बकवास करने की जुर्रत को सहन नहीं करती।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई, तब भाकियू उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने स्वीकार किया कि सी.आई.एस.एफ. की कर्मचारी का प्रोटेस्ट करना का तरीका सही नहीं था, पर उसके दिल का दर्द जायज था। उसे सांसद को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था तथा विरोध के लिए कोई उचित तरीका प्रयोग करना चाहिए था । नरवाल ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने जिस बुजुर्ग महिला का चित्र ट्वीट कर उसे भाड़े की मजदूर बताया था, वह वृद्धा सी.आई.एस.एफ. कर्मचारी की अपनी मां थी । उसे कंगना रनौत की हरकत पर बेहद गुस्सा था। यह गुस्सा तब फूटा जब भाजपा संसदीय दल की दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में जाने के लिए सांसद कंगना रनौत चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर पहुंचीं। सी.आई.एस.एफ. कर्मी का थप्पड़ जड़ना पूर्व नियोजित नहीं था, एक तात्कालिक प्रतिक्रिया भर थी।

बरोदा हलके के विधायक ने जोर दे कर कहा कि सी.आई.एस.एफ. की कर्मचारी को नवनिर्वाचित सांसद को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था, यह कदम सिरे से गलत था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button