बुटाना गांव में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, चालक की मौत
बुटाना गांव में ताऊ के घर से दूध ले कर लौट रहा था गोहाना वापस, दो बहनों का था इकलौता भाई
गोहाना :-8 जून : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित बुटाना गांव के हनुमान मंदिर के निकट लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली खड़े थे।
इस वाहन से बुटाना गांव से गोहाना शहर में लौट रही एक बाइक टकरा गई जिसके चालक की मौत हो गई। मृतक युवक गोहाना से दूध लेने के लिए बुटाना गांव में ताऊ के घर गया था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया ।
सुखबीर पुत्र मांगे राम मूलत: बुटाना गांव का है। उसका परिवार इस समय गोहाना में जींद रोड पर स्थित रामनगर में रहता है । वह खेतीबाड़ी करता है ।
उसकी दो बेटियां हैं और एक बेटा था। बेटा जयंत शुक्रवार की शाम को 6 बजे अपनी बाइक पर बुटाना गांव में गया था। वह वहां अपने ताऊ जगत सिंह के घर से दूध लाने के लिए गया था। पुलिस को दिए बयान में सुखबीर ने कहा कि जब देर शाम को जयंत बाइक पर गोहाना लौट रहा था, बुटाना गांव के हनुमान मंदिर के पास लकड़ियों से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्राली खड़े थे। इस वाहन से जयंत की बाइक टकरा गई। इससे उसे
सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं ।
परिजन जयंत को गंभीर हालत में शहर के नागरिक अस्पताल में ले कर पहुंचे। वहां से उसे खानपुर कलां गांव के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर जयंत को मृत घोषित कर दिया गया।



