AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना में 32 लाख से लगेंगी ट्रैफिक लाइट्स, काम प्रारंभ

नगर परिषद का दावा : इसी महीने चार जगहों पर शुरू हो जाएंगी

गोहाना :-8 जून : शहर में सड़क हादसों में वृद्धि से चिन्तित नगर परिषद ने शनिवार को चार प्रमुख प्वाइंट्स पर ट्रैफिक लाइट्स की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया । इन लाइट्स को लगाने का ठेका 32 लाख रुपए में दिया गया है। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने दावा किया कि ये ट्रैफिक लाइट्स इसी महीने काम करना शुरु कर देंगी। पूरी तरह से ऑटोमेटिक इन ट्रैफिक लाइट्स का सीधा कंट्रोल यातायात पुलिस के पास होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के अनुसार ये ट्रैफिक लाइट्स शहर के चार प्रमुख बिंदुओं पर स्थापित की जाएंगी। ये बिंदु अंबेडकर चौक, भगवान परशुराम चौक, दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक और पानीपत चुंगी हैं। ट्रैफिक लाइट्स को लगाने का कार्य अंबेडकर चौक से प्रारंभ किया गया। ट्रैफिक लाइट्स की ऊंचाई 20 फुट होगी ताकि दूर से वाहनों को लाइट के रंग की जानकारी आसानी से मिल जाए ।

चेयरपर्सन ने आगे बताया कि ये ट्रैफिक लाइट्स पूरी तरह से ऑटोमैटिक और सीधे तौर से यातायात पुलिस के अधीन होंगी। इन ट्रैफिक लाइट्स को स्थापित करने का ठेका 32 लाख रुपए में दिया गया है। एजेंसी को चारों स्थानों पर एक सप्ताह के भीतर लाइट्स लगा देने का निर्देश दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button