Breaking NewsEducationGohana

एम.डी.यू. रोहतक ने एन.ई.पी. के तहत की फीसों में भारी बढ़ोत्तरी

बी.ए. की फीस 8592 रुपए से सीधी 30660 रुपए हुई

गोहाना :-2 जून : रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एम.डी.यू.) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) के अंतर्गत फीसों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। नया फीस स्ट्रक्चर, जिसमें बी.ए. की वर्तमान 8592 की फीस को सीधे 30660 रुपए कर दिया गया है, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रभावी हो जाएंगी बी.पी.एल. अभिभावकों को ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

नए फीस स्ट्रक्चर में 6 शुल्क प्रस्तावित हैं। ये शुल्क एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, अमलगमटेड फंड (ए.एफ.), विकास शुल्क (डी.एफ.), करिकुलम चार्ज (सी.सी.) और एग्जाम फीस के हैं।

बी.बी.ए. और बी.सी.ए. के लिए नया शुल्क 61650 रुपए है। इनमें एडमिशन फीस 100 रुपए, ट्यूशन फीस 15 हजार रुपए, ए.एफ. 240 रुपए, डी.एफ. 37208 रुपए, सी.सी. 4754 रुपए और एग्जाम फीस 3300 रुपए है। समान शुल्क एल.एल.बी., एम.एस. .सी. सहित अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए भी होंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बी.एस.सी. और बी.कॉम के लिए यह शुल्क 40660 रुपए का होगा। इसमें एडमिशन फीस 100 रुपए, ट्यूशन फीस 8 हजार, ए.एफ. 240 रुपए, डी.एफ. 28,668 रुपए, सी.सी. 1284 रुपए और एग्जाम फीस 1320 रुपए होगी। इसी क्रम में बी.ए. का नया शुल्क 30660 रुपए तय किया गया है। एडमिशन फीस 100 रुपए, ट्यूशन फीस 8 हजार रुपए, ए.एफ. 240 रुपए, डी.एफ. 28,668 रुपए, सी.सी. 1284 और एग्जाम फीस 1320 रुपए है। जहां अन्य शुल्क समान हैं, वहीं बी.एस.सी. और बी. कॉम के लिए डी.एफ. 10 हजार रुपए अधिक है।

नए फीस स्लैब में यह प्रावधान किया गया है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है, उनके बच्चों को ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, लेकिन बाकी के पांच शुल्कों का भुगतान उन्हें भी पूरा करना होगा।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत फीस बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई हैं। इससे उच्च शिक्षा आम अभिभावकों के बच्चों की पहुंच से बाहर हो जाएगी। नए फीस स्ट्रक्चर पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

पवन लठवाल, वाइस प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज, बरोदा

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button