AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को रोकने के लिए नगर परिषद (नप) प्रशासन नसबंदी अभियान चलाएगा।

नगर परिषद दफ्तर परिषर में भी है कुत्तों का आतंक

गोहाना :-2 मई : शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को रोकने के लिए नगर परिषद (नप) प्रशासन नसबंदी अभियान चलाएगा। इसके लिए नप प्रशासन ने एक एजेंसी को टेंडर दिया है। इस पर एजेंसी ने अभियान चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। नप प्रशासन प्रति कुत्ते की नसबंदी करने पर 1468 रुपए खर्च करेगा। इसके बाद यह अभियान पूरा होने पर आवारा कुत्तों से खौफजदा लोगों को राहत मिलेगी।

शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान यह है कि शहर में 1 हजार से अधिक आवारा कुत्ते गलियों में घूम रहे हैं। ये आवारा कुत्ते न केवल लोगों को मौका लगते ही काट रहे हैं, बल्कि वाहन चालकों के हादसों का भी कारण बन रहे हैं। इसके चलते सिविल अस्पताल में हर रोज 10 से अधिक लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे रहे हैं। ऐसे में शहरवासी कुत्तों के काटने के बाद जहां अपना इलाज कराते हैं, वहीं नप प्रशासन से भी आवारा कुत्तों का समाधान करने की मांग करते आ रहे हैं। गौर तलब है नगर परिषद ऑफिस परिषर में भी 15 20 कुत्तो का झुंड है जो ऑफिस में आने वाले लोगों पर भोकते है और कभी कभी काट भी लेते हैं |

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहरवासियों की मांग पर नप प्रशासन ने आवारा कुत्तों की नसबंदी करने की भी योजना बनाई है। इसी के तहत एक एजेंसी को टेंडर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही एजेंसी से आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया जाएगा, जिससे इनकी संख्या पर रोक लगेगी और आमजन को राहत मिलेगी।

एजेंसी को 1 हजार कुत्तों की नसबंदी का दिया टारगेट नप प्रशासन ने एजेंसी को शहर से 1 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का टारगेट दिया है। इसके तहत नप द्वारा एजेंसी को एक कुत्ते की नसबंदी करने पर 1468 रुपए दिए जाएंगे। अब एजेंसी को कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने के लिए अलग से एक कमरा चाहिए है। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी ने आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके पूरी होते ही ठेकेदार अभियान भी शुरू कर देगा।

शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का टेंडर एजेंसी को दे दिया है। एजेंसी को 1 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी का टारगेट दिया है। इसके लिए एजेंसी ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही एजेंसी से आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान शुरू कराया जाएगा।

दुर्गा देवी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button