Breaking NewsGohana

गोहाना में बिजली के लोड को कम करने के लिए निगम सेक्टर-7 में बनाएगा 33 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन

गोहाना :-2 मई : गोहाना में बिजली के लोड को कम करने के लिए निगम सेक्टर-7 में 33 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन तैयार करेगा। इसको लेकर निगम अधिकारियों ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों ने एचएसवीपी के अधिकारियों से सब-स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित कराने के लिए पत्राचार किया है। सब स्टेशन तैयार होने के बाद शहर में ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी।

शहर में निगम के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 36 हजार है। इन उपभोक्ताओं को महम रोड पर बने पावर हाउस से बिजली की सप्लाई दी जाती है। उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई देने के लिए निगम ने शहर में फीडर व्यवस्था बनाई हुई है। शहर में उपभोक्ताओं की संख्या और लोड लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में शहर में 35 एमवीए तक लोड चला हुआ है। यह लोड पावर हाउस पर अधिकतम है। अधिक लोड के कारण शहर में प्रत्येक दूसरे दिन एक ट्रांसफार्मर जल रहा है। वहीं प्रतिदिन तारों में स्पार्किंग होने से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। शहर में बढ़ते हुए लोड को देखते हुए अधिकारियों ने शहर में नया सब-स्टेशन तैयार करने का निर्णय लिया है। नया सब स्टेशन शहर के सेक्टर-7 में बनेगा। इसके लिए अधिकारियों ने स्थान का निरीक्षण भी कर लिया है। निगम अधिकारियों ने अब एचएसवीपी के अधिकारियों से सब स्टेशन के लिए जमीन की निशानदेही करवाने को कहा है, ताकि उसका निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महम रोड स्थित पावर हाउस से दी जाएगी बिजली सप्लाई सेक्टर-7 में तैयार किए जाने वाले सब स्टेशन की बिजली सप्लाई महम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से दी जाएगी। सब स्टेशन में बिजली की सप्लाई देने के लिए पावर हाउस में अलग से ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। सेक्टर-7 में बनने वाले सब स्टेशन के लिए निगम अधिकारियों को भीड़ वाले क्षेत्र से भी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। सब स्टेशन की लाइन महम रोड से होकर सब स्टेशन तक पहुंचेगी।

जल्द तैयार किया जाएगा नया सब स्टेशन ^शहर में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए सेक्टर-7 में नया सब स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। नया सब स्टेशन तैयार होने के बाद शहर में ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी। – राज सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button