AgricultureBreaking NewsGohana

गोहाना में चल रहे भाकियू के जिला स्तर के धरने के 4 महीने हुए पूरे

गोहाना :-29 मई : शहर के लघु सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 125वें दिन भी जारी रहा। 29 जनवरी से अनवरत जारी इस धरने के चार महीने पूरे हो गए। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि जब तक किसानों को ब्याज समेत मुआवजा प्राप्त नहीं हो जाएगा, तब तक धरना लगातार जारी रहेगा तथा इसे किसी भी आश्वासन या दबाव में समाप्त नहीं किया जाएगा। यह बेमियादी धरना सोनीपत जिले का जिला स्तरीय धरना है। भाकियू 2021 और 2022 में खराब हुई फसलों का अब तक न मिला मुआवजा 12 प्रतिशत ब्याज के साथ चाहती है। भाकियू रिलायंस बीमा कम्पनी से इतनी सख्त नाराज है कि वह उस पर केस दर्ज करवाना चाहती है । इस के लिए गोहाना  पुलिस जिले के डी.सी.पी. को संबोधित ज्ञापन भी दिया जा चुका है। पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने की स्थिति में भाकियू अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए भी तैयार है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि जिस समय मुआवजे के भुगतान का समय आया, रिलायंस बीमा कम्पनी से उससे बचने के लिए किसानों की पॉलिसियां ही रद्द कर दीं। किसान डी.सी. के यहां की जिला स्तर की अपील को दिसंबर 2022 में ही जीत चुके हैं। डी.सी. के आदेश को बीमा कम्पनी ने राज्य स्तर पर चुनौती दे रखी है।

नरवाल का आरोप है कि वहां एक महीने में फैसला होना था, पर बड़े अफसर फाइल पर कुंडली मारे बैठे हैं ।

सत्यवान नरवाल ने कहा कि पूर्व सी. एम. मनोहर लाल खट्टर और सी.एम. नायब सिंह सैनी किसानों से मिले जरूर, पर वार्ता कोरे आश्वासन तक सीमित रही। सत्तारूढ़ भाजपा के दोनों नेता मुआवजे के भुगतान की कोई डेडलाइन तक देने के लिए तैयार नहीं हुए। 125वें दिन के धरने पर राम किशन मदीना, पाला राम मदीना, पं. रमेश शर्मा, सतपाल मलिक, सुरेश नरवाल, रामफल चहल, सुरेश छतैहरा आदि भी बैठे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button