गोहाना उपमंडल के गांवो में कृषि अधिकारियों ने नशे के पौधों को नष्ट करना किया शुरू
गोहाना :-28 मई : मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने नशे के पौधों को नष्ट करने के विशेष अभियान को प्रारंभ किया । यह अभियान 31 मई तक चलेगा तथा इस अभियान में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के पहले दिन का मार्गदर्शन एस.डी.ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने किया। टीम में सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा और अंकेश, फील्डमैन अजय, मनजीत और मोहित, सुपरवाइजर हर्षद पाटिल आदि रहे।
टीम ने विभिन्न गांवों में पहुंच कर भांग और नशे के दूसरे पौधों को कस्सी से उखाड़ दिया। एस.डी.ओ. डॉ. मेहरा ने कहा कि नशे के पौधे तबाह होने से जहां बीमारियां कम होती हैं, वहीं मक्खी और मच्छरों में भी कमी आती है।
नशे के पौधे न रहने से युवा पीढ़ी भी नशे से विमुख होती है। विभाग को जहां भी ऐसे पौधे होने की सूचना मिलेगी, वहीं पहुंच कर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा।



