AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना नप ने 276 पशु डेयरी संचालकों को दिए नोटिस

गोहाना :-24 मई : गोहाना शहर के अधिकांश डेयरी संचालक पशुओं का गोबर सीवर लाइनों में बहा रहे हैं। इससे सीवर लाइनें बार-बार अवरूध हो रही हैं। इसके शहर मे पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सीवर लाइनों में गोबर बहाने से रोकने के लिए जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने नगर परिषद को नोटिस भेजा है। जवाब में नगर परिषद ने भी शहर में 276 डेयरी संचालकों व पशु पालकों को नोटिस जारी किए हैं। शहर में पशु डेयरियां रिहायशी एरिया में खुली हुई हैं। पशु डेयरी संचालकों ने पानी की निकासी के लिए सीवर कनेक्शन भी लिए हुए हैं। डेयरी संचालक सीवर लाइनों में पानी के साथ-साथ पशुओं का गोबर भी बहा रहे हैं। शहर में घरेलू पानी की निकासी के लिए सीवर लाइनों के पाइप की चौड़ाई कम होती है। ऐसे में सीवर लाइनों में गोबर जाने से पाइप लाइनें अवरूध हो जाती हैं। सीवर लाइनें बार-बार अवरूध होने से शहर में पानी निकासी की व्यवस्था ठप हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त सीवर के पानी के साथ गोबर एसटीपी में जाने से ट्रीटमेंट के बाद भी बीओडी लेवल कम नहीं होता है। अधिक बीओडी होने के कारण पानी को ड्रेन में नहीं छोड़ा जा सकता है। पशु डेयरियों के पानी निकासी से संबंधित व्यवस्था नगर परिषद को बनानी होती है। इसके चलते जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने नगर परिषद को नोटिस भेजा है। नगर परिषद ने शहर में संचालित हो रही पशु डेयरियों को दो कटैगरी में विभाजित किया हुआ है। इनमें पांच पशु से अधिक पशुओं वाली डेयरियां और दूसरी कटैगरी में पांच से कम पशु वाली डेयरियां हैं। नप अधिकारियों ने पांच से अधिक पशुओं वाली 76 डेयरियों और पांच से कम पशु वाली 200 डेयरियों को नोटिस जारी किए हुए हैं। नोटिस में डेयरी संचालकों को गोबर सीवर लाइनों में नहीं डालने के आदेश दिए गए हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button