Breaking NewsGohanaReligion
सी.ए. विनोद गोयल का परिवार गोहाना के सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में करवाएगा श्रीमदभागवत कथा
गोहाना :-21 मई : सी. ए. विनोद गोयल का परिवार शहर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में 17 जून से 24 जून तक श्रीमदभागवत कथा करवाएगा। कथा व्यास वृंदावन धाम के विजय कृष्ण होंगे। मुख्य यज्ञमान रोशन लाल गोयल और सरोज गोयल होंगे। श्रीमदभागवत कथा का मार्गदर्शन मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल करेंगे। पहले दिन 17 जून को सुबह 8 बजे कलश पूजन और 1 बजे कलश यात्रा होंगे। कलश यात्रा में सम्मिलित होने वाली महिलाओं को कलश गोयल परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे जो अंतिम दिन उन्हें ही भेंट कर दिए जाएंगे। प्रतिदिन भागवत कथा का समय दोपहर बाद 3 बजे से 6:30 बजे तक होगा। समापन 24 जून को होगा। उस दिन सुबह 9 बजे हवन पूजन होगा। पहले दिन और आखिरी दिन सुबह 11 बजे खुला भंडारा भी लगाया जाएगा।


