Breaking NewsPoliticsSonipatलोकसभा चुनाव

खरखौदा विधानसभा के राठधना ,बैयांपुर – लहराड़ा समेत डेढ़ दर्जन गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने किया चुनाव प्रचार, की वोटों की अपील।

किसानों का खोया मान सम्मान वापिस लौटाएगी कांग्रेस, सरकार बनने पर प्रदेश के गरीब लोगों को दिए जायेंगे 100 -100 वर्ग गज के मुफ्त प्लाट और हर घर को 500 रु में रसोई गैस सिलेंडर देगी कांग्रेस : सतपाल ब्रह्मचारी।

सोनीपत :-18 मई : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने शनिवार को खरखौदा विधानसभा का दौरा कर लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में वोटों की अपील की। राठधना गांव में अपने सम्भोदन में सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आज से 3 वर्ष पूर्व काले कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की शहादत को क्षेत्र के लोग भूले नहीं हैं। 3 काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए प्रदेश के लाखों किसान 1 वर्ष से भी अधिक समय तक दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बैठे रहे। लेकिन देश की मोदी सरकार ने खुले आसमान के नीचे कड़कती ठण्ड , भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में बैठे देश के अन्नदाता की सुध नहीं ली। चुनावों को सिर पर आता देख सरकार ने कानून तो वापिस लिए , लेकिन किसानों की एम एस पी और अन्य मांगों पर आज भी सरकार का रवैया विरोधाभासी है। लेकिन अबकी बार किसान अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे और आने वाली 25 मई को एक एक वोट कांग्रेस पार्टी को देकर भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश का किसान मजदूर खुशहाल होगा तभी देश की तरक्की संभव है। इसलिए कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश के किसानों को पहली कलम से एम एस पी की लिखित गारंटी दी जाएगी। इसके साथ ही सस्ती दरों पर बैंक ऋण,खाद,यूरिया और बीज भी उपलब्ध करवाए जायेंगे। भाजपा सरकार में किसानों के मान सम्मान पर जो चोट पहुंची हैं उस मान सम्मान को कांग्रेस पार्टी लौटाने का काम करेगी।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच शुरू से ही समावेशी रही है, 36 बिरादरी का जन कल्याण और मान सम्मान ही पार्टी की पहली प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में पिछड़े और अनुसूचित जाति के लगभग 4 लाख गरीब लोगों को 100 -100 वर्ग गज़ के प्लाट निशुल्क दिए गए थे। लेकिन गरीब मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही गरीब लोगों पर जुल्म ढहाने शुरू किये और इस योजना को बंद कर दिया। इसके साथ अनुसूचित जाति के होनहार छात्रों को मिलने वाला वज़ीफ़ा भी बंद किया गया , पोर्टल बनाकर गरीब लोगों के पीले राशन कार्ड और बुढ़ापा पेंशन काटी गयी। अब प्रदेश का गरीब मजदूर भाजपा के झांसे में नहीं आएगा और वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगा। साथ ही कांग्रेस सरकार बनते ही गरीब लोगों को दोबारा से 100 -100 गज के फ्री प्लाट दिए जायेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की केंद्र में सरकार थी तब रसोई गैस सिलेंडर 400 रु में आता था लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता उस समय महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। आज भाजपा राज में वही रसोई गैस सिलेंडर 1180 रु में दिया जा रहा है लेकिन सभी भाजपा नेता इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे है। लेकिन देश की आम जनता भाजपा की इस वादाखिलाफी का जवाब वोट की चोट से देकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी देशवासियों को ये भरोसा दिलाती है की केंद्र में सरकार बनते ही देशवासियों को 500 रु में गैस सिलेंडर दिया जायेगा।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि रविवार को वह जींद विधानसभा के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में लगभग दो दर्जन कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर वोटों की अपील करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, खरखौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि,विधायक सुरेंद्र पंवार ,मेयर निखिल मदान,पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया,सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ,सुरेंद्र शर्मा,सुरेंद्र दहिया,अशोक सरोहा,मनोज बागड़ी , लोक गायक लख्मी चंद के पोते विष्णु दत्त कौशिक,जोगिन्दर दहिया,पार्षद मोनिका नागर, रणजीत कौशिक, सतीश ठाकरान,सुरेश जोगी,रणबीर बड़वासनी ,डॉ राजेंदर सिंह टोंक ,रवि इंदौरा,शमशेर शर्मा,कुलदीप वत्स, संजय खेवड़ा,राहुल शर्मा,मोहित शर्मा,अनीता खांडा,जयपाल खटक,अंजू बाला खटक,सुषमा पार्षद,पंकज कुमारी, अजीत सैनी,राजकुमार राणा ,रणदीप दहिया,राकेश सौदा ,भले राम जांगड़ा ,हरि प्रकाश मंडल ,विक्की नम्बरदार,बिन्नी भारद्वाज,पूर्व पार्षद राकेश नरवाल,ज़िला महिला कॉंग्रेस प्रधान नीलम बाल्यान,सुनील कटारिया आदि लोग मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button