AgricultureBreaking NewsGohana
रात के अंधेरे में गोहाना के जौली गांव के खेत में जलते मिले अवशेष, लगाया जुर्माना
गोहाना :-17 मई : गुरुवार की रात को जौली गांव में एक किसान के खेत में फसल के अवशेष जलते हुए मिले। इस पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपी किसान पर जुर्माना लगा दिया गया। सोनीपत के डी.सी. डॉ. मनोज कुमार को सैटेलाइट से जौली गांव में फसल के अवशेष जलते हुए दिखाई दिए। इस पर डी.सी. के आदेश पर विभाग के सोनीपत के डी.डी.ए. डॉ. पवन शर्मा और गोहाना के एस. डी. ए. ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा नंबरदार और पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे।



