Gohana

दुकानों व रेहड़ियों पर फल-सब्जियों के रेट लिस्ट रखना अनिवार्य कराएं, आज़ाद सिंह मलिक ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से मांग की

नप के पूर्व चेयरमैन एव वार्ड-8 के पार्षद आजाद मलिक ने आरोप लगाया कि शहर में दुकानदार व स्ट्रीट वेंडर फल-सब्जियां मनमर्जी के भाव से बेच रहे हैं। इससे आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से मांग की कि वे प्रतिदिन दुकानों व रेहड़ियों पर फल-सब्जियों के रेट लिस्ट रखना अनिवार्य कराएं, ताकि लोगों को महंगाई का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वह बुधवार को पुराना बस स्टैंड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आजाद मलिक ने कहा कि नई सब्जी मंडी में जो टमाटर 70 रुपए प्रति किलो मिल रहा है, वह दुकानों व रेहड़ियों पर 100 रुपए दिया जा रहा है। इसी तरह प्याज, टमाटर, गोभी, आलू, लोकी, अदरक, नींबू समेत अन्य सब्जियां व फल भी काफी महंगे मिल रहे हैं। हर दुकानदार व स्ट्रीट वेंडर मनमर्जी से सब्जियों व फलों के भाव तय करके बेच रहा है। इसका सीधा प्रभाव आमजन की आमदनी पर पड़ रहा है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button