Breaking NewsPoliticsSonipatलोकसभा चुनाव

मनोहर लाल खट्टर ने गन्नौर में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

हुड्डा बाप बेटे ने हरियाणा को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी : पूर्व सीएम मनोहरलाल

गन्नौर :-10 मई :  हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को सोनीपत जिले के गन्नौर में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व हुड्डा बाप बेटे पर जमकर कटाक्ष किए। कहा की विकास की इस रफ्तार को जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करके दिखाना है। 

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

छठवें चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली के पक्ष में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली और गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आयोजित विजय संकल्प रैली में उमड़े अपार जनसैलाब का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस और हुड्डा बाप बेटे पर जमकर कटाक्ष किया। कहा कि, कांग्रेस ने हरियाणा के साथ हमें सौतेला व्यवहार किया है। हुड्डा बाप बेटे ने हरियाणा को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में पिछले 10 साल में विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा है। वहीं सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भारी संख्या में उपस्थित जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यों और उनके विकासवादी सोच से प्रभावित होकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू आशा शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं। इसके अलावा प्रधान सामाजिक सरोकार मंच के सुरेंद्र लाठर, जींद प्रभारी चंद्रपाल समेत दर्जनभर से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। वही दूसरी तरफ अपने जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली ने शुक्रवार को राई विधानसभा क्षेत्र के नाहरी, नाथूपुर, मैक्स साइड सेक्टर 35, खेड़ी मानाजत, प्रीतमपुरा, सफियाबाद, भुविका फार्म हाउस, बाजिदपुर और सब्जी मंडी समेत अन्य जगहों पर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button