Gohana

सिंचाई विभाग ड्रेन नंबर-4 की पटरी के साथ-साथ कंक्रीट की दीवार का. निर्माण करवाएगा

सिंचाई विभाग पुगथला गांव के नजदीक ड्रेन नंबर-4 की पटरी के साथ-साथ दीवार का निर्माण करेगा। दीवार केवल आबादी एरिया में बनाई जाएगी। विभाग द्वारा करीब छह करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दीवार का निर्माण होने पर ड्रेन की पटरी पर कटाव नहीं होगा। बरसात के सीजन में क्षेत्र में खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी ड्रेनों पर निर्भर रहती है। पानी निकासी के लिए क्षेत्र में छोटी-बड़ी करीब 57 ड्रेनें हैं। इनमें से ड्रेन नंबर-4 की मिट्टी कमजोर है। इस ड्रेन से पुगथला, बजाना खुर्द और बजाना कलां गांव के खेतों से बरसात के पानी की निकासी होती है। मिट्टी कमजोर होने से बारिश में ड्रेन की पटरी में कटाव हो जाता है। मिट्टी बहने से खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पाती है और पानी भी खेतों में भरना शुरू हो जाता है।

इससे किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ड्रेन की पटरी की समस्या का स्थाई समाधान करवाने की मांग की थी। किसानों की मांग पर अधिकारियों ने ड्रेन की पटरी के साथ कंक्रीट की दीवार तैयार करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भी भेज दिया है। भास्कर न्यूज | गोहाना रोडवेज के जिला मुख्यालय ने सब-डिपो में दो बसें भेजी हैं, जिसे दिल्ली रूट चलाया गया है। जो प्रतिदिन सुबह और दोपहर बाद चलेगी। गोहाना सब डिपो के बेड़े में दो नई बसें शामिल होने के बाद बसों की संख्या 72 हो गई है। इनमें किमी स्कीम की 21 बसों का संचालन भी बस अड्डे से हो रहा है। इन बसों से विभाग को प्रतिदिन करीब 4.5 लाख का राजस्व प्राप्त होता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अधिकारियों ने विभाग का राजस्व बढ़ाने के लिए बीते माह से लंबे और बाहरी राज्यों के रूटों पर सरकारी बसों को भेजना शुरू किया है। अब यात्रियों की मांग पर अधिकारियों ने दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई है। अधिकारियों के अनुसार नई बसें दिल्ली के लिए बस अड्डे से सुबह आठ बजे और दोपहर बाद दो बजे रवाना होंगी। दोनों नई बसें दिनभर में दिल्ली के लिए चार-चार चक्कर लगाएंगी। यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ साथ रोडवेज विभाग का भी राजस्व बढ़ेगा। भास्कर न्यूज | गोहाना सिकंदरपुर माजरा गांव के राजकीय स्कूल में मंगलवार को योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नैतिक प्रथम, निशा द्वितीय, अमन तृतीय रहे। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अध्यापक मामन सिंह ने सम्मानित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को योग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। विद्यार्थी जीवन में भी योग का विशेष महत्व है। योग करने से विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ती है। इस अवसर पर कृष्ण सिवाच, अशोक कुंडू, कमला, सुमन, अनिता आदि उपस्थित थे। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर बढ़ाई बसों की संख्या ^मुख्यालय ने सब-डिपो में दो नई बसें भेजी हैं। दोनों बसों को दिल्ली भेजना शुरू कर दिया है। दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई है। राकेश सैनी, डीआई, बस अड्डा, गोहाना मुख्यालय की मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा काम ^ड्रेन नंबर-4 की पटरी के साथ-साथ कंक्रीट की दीवार तैयार की जानी है। इससे पटरी सुरक्षित रहेगी। दीवार निर्माण के लिए प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। पुनीत साहनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button