Breaking NewsGohana

गोहाना में ट्राली में भरे पराली के गट्टों में लगी आग, 7 घंटे बाद बुझी

गोहाना :-29 अप्रैल : ट्राली में भरे पराली के गट्ठों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब ट्रैक्टर-ट्राली शहर में चौ. छोटूराम चौक के पास पहुंची तो आग फैल गई और ट्रैक्टर चालक को पता चला।

पराली के गट्टे रात भर सुलगते रहे। अग्निशमन केंद्र गोहाना की टीम ने सात घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्राली के टायर भी जल गए।

टोहाना से सुखपाल पराली के गट्ठों को ट्राली में भरकर लाया और एक फैक्ट्री में पहुंचाने थे। ट्राली में लगभग चार एकड़ की पराली के गट्ठे भरे गए थे। ट्राली में गट्टे काफी ऊंचाई तक भरे गए थे ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रविवार रात लगभग 10:30 बजे जब सुखपाल ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर शहर में चौ. छोटूराम चौक में पहुंचा तो पराली के गट्ठों में आग फैल चुकी थी। इससे स्पष्ट हुआ कि पीछे कहीं गट्टों में आग लगी ।

ट्राली में अधिक ऊंचाई तक पराली के गट्टे भरे होने से बिजली लाइनों से टकराकर शार्ट-सर्किट होने से आग लग सकती है। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र की टीम दमकल गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची।

टीम द्वारा पानी छिड़क कर आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन पराली के गट्टे बार-बार सुलगते रहे । ट्राली से ट्रैक्टर को अलग किया गया। रात भर पराली के गट्ठे सुलगते रहे।

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे आग बुझ पाई। तब तक पराली के अधिकतर गट्टे जल चुके थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button