Breaking NewsGohana

गोहाना उपमंडल के गांव मदीना में पड़ोसी से परेशान बुजुर्ग चढ़ा टावर पर, आत्महत्या करने की दी धमकी

 

गोहाना :-21 अप्रैल : गांव मदीना में अपने पड़ोसी के झगड़े से परेशान एक बुजुर्ग रविवार दोपहर गांव में धानक चौपाल के निकट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसने टावर पर से एक कागज नीचे फेंका। उस कागज पर उसने परेशान करने वाले लोगों के नाम भी लिखे ।

बुजुर्ग के टावर पर चढ़ने की सूचना पर बरोदा थाना से पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने उसे समझा कर टावर से नीचे उतारा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

गांव मदीना का आनंद (70) शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव में चौपाल के निकट मोबाइल टावर के पास पहुंचा। दोपहर लगभग दो बजे वह टावर पर काफी ऊंचाई पर चढ़ कर बैठ गया और अपने पडोसी सतीश द्वारा बेवजह परेशान करने का आरोप लगाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इससे टावर के पास ग्रामीणों को जमावड़ा लग गया। उसने एक कागज नीचे फेंका, जिस पर लिखा गया था कि सतीश, गीता, जतिन और उमेद उसके परिवार से झगड़ा करते हैं। 17 मार्च को उससे झगड़ा किया गया और उसके और उसके परिजन के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया गया।

आनंद ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति स्वयं को डॉक्टर बताता है और फैसला करवाने के लिए मोटी रकम की मांग करता है। बुजुर्ग ने कहा कि उसे न्याय दिलाया जाए। बुजुर्ग के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने पर बरोदा थाना के प्रभारी लाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और उसे समझा कर टावर से नीचे उतारा। लगभग एक घंटे बाद बुजुर्ग टावर से नीचे सुरक्षित उतरा ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button