गोहाना में दोपहर तक धूप, शाम को बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि
गोहाना :-19 अप्रेल : पूरे दिन धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बबदल गया और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ देर हुई ओलावृष्टि से किसान चिंतित हो उठे। हालांकि करीब पांच मिनट की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद फिर धूप निकल आई लेकिन थोड़ी देर की बूंदाबांदी व ओलावृष्टि ने गेहूं कटाई रोक देनी पड़ी।

बूंदाबांदी ने बढ़ाई आढ़तियों व किसानों की परेशानी
शुक्रवार शाम 4 बजे गोहाना शहर में हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि ने किसानों व आढ़तियों की परेशानी को बढ़ा दी। आढ़ती जैसे ही फसल को ढकने लगे ओलावृष्टि शुरू हो गई। हालांकि तीन से चार मिनट के बाद बूंदाबांदी रुक गई और 10 मिनट बाद फिर से धूप खिल गई। बूंदाबांदी व ओलावृष्टि ने आढ़तियों व किसानों को सकते में डाल दिया था। हालांकि धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
वर्जन
बूंदाबांदी से फसल में नमी आ गई है जिससे एजेंसियों को खरीद रोकनी पड़ी। शनिवार को फिर से खरीद व उठान शुरू किया जाएगा। एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द फसल का उठान करें।



