गोहाना की मीनाक्षी कॉलोनी में जे.सी.बी. से उखड़वा दीं प्लाटों की नीवें, पति-पत्नी आरोपी
गोहाना :-17 अप्रैल : गोहाना-जींद मार्ग पर शहर में स्थित मीनाक्षी कॉलोनी में पांच प्लाटों की नीवें जे.सी.बी. मशीन से उखड़वा दी गईं। पुलिस ने एक पीड़ित के बयान पर पुरानी अनाज मंडी में रहने वाले आरोपी पति-पत्नी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हितेंद्र पुत्र दलीप सिंह गांव जागसी का रहने वाला है। उसने सिटी थाने के अंतर्गत देवी नगर की पुलिस चौकी को दिए बयान में कहा कि उसने डेढ़ साल पहले मीनाक्षी कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर से 250 गज का प्लाट खरीदा। यह प्लाट उसके भाई मनीष और धर्म बहन ज्योति के नाम है। प्लाट की रजिस्ट्री और इंतकाल भी है।
हितेंद्र का कहना है कि मीनाक्षी कॉलोनी में उसके प्लाट के निकट ही किरण पुत्र सुनील, आशा पत्नी राजेंद्र, निर्मला पत्नी सुरेंद्र और मुकेश पत्नी राम निवास, जो चारों जागसी गांव के ही रहने वाले हैं, के प्लाट स्थित हैं ।
उसका आरोप है कि दिन के दो बजे पुरानी अनाज मंडी निवासी सुरेंद्र पुत्र श्यालु और उसकी पत्नी अनिता कॉलोनी में जे.सी.बी.मशीन को ले कर पहुंचे तथा अवैध रूप से पांचों प्लाटों की नींवों को उखड़वा दिया। आरोपी पति-पत्नी पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी ।



