AccidentBreaking NewsGohana

गोहाना में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

 

गोहाना :-17 अप्रैल : गोहाना-जींद मार्ग पर नालंदा स्कूल के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक के पी.जी.आई.एम.एस. अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतक के चाचा के बयान पर बरोदा थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रामपाल पुत्र हुकम सिंह जींद जिले के सिवाणामाल गांव का निवासी है। वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा मोहित पुत्र जयपाल अपने ही गांव के रजनीश पुत्र बलराज के साथ गोहाना से सिवाणामाल बाइक पर जा रहा था। जब बाइक नालंदा स्कूल समीप पहुंची, बाइक को अचानक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसका चालक अपने वाहन को मौके से भगा कर ले गया ।

इस हादसे में मोहित की मौके पर मृत्यु हो गई। बाइक पर उसके साथ बैठा रजनीश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रजनीश को गोहाना के नागरिक अस्पताल से रोहतक के पी.जी.आई.एम.एस. अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button