AdministrationBreaking NewsGohana
चुनाव पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को फ्लाइंग स्क्वायड टीम को समय पर करना होगा दूर
गोहाना :-15 अप्रैल : 25 मई को होने वाले संसदीय चुनाव में जो भी शिकायतें चुनाव पोर्टल पर आएंगी, फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफ.एस.टी.) के अधिकारियों को उन शिकायतों को निर्धारित समय में दूर करना होगा।
सोमवार को यह आदेश बरोदा विधानसभा क्षेत्र के ए. आर. ओ. और गोहाना के एस. डी. एम. विवेक आर्य ने दिया। वह लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में एफ.एस.टी. अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे ।
इस बैठक में सिंचाई विभाग के एक्स.ई.एन. पुनीत साहनी और एस. डी. ओ. अक्षय कुमार, कंस्ट्रक्शन विभाग के एक्स.ई.एन. अश्विनी फौगाट, पुलिस विभाग से सतबीर हुड्डा, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रवीण मोर, कृषि विभाग के टी. ए. विपिन साहनी आदि भी पहुंचे। बरोदा विधानसभा क्षेत्र के कंट्रोल रूम इंचार्ज कमल आहूजा ने चुनाव आयोग के निर्देशों से एफएसटी. अधिकारियों को अवगत करवाया।
