भैंसवाल कलां गांव के खरीद केंद्र बंद किए जाने से विधायक इन्दु राज नरवाल नाराज कृषि मंत्री को किया फोन
गोहाना :-15 अप्रैल : बरोदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल सोमवार की शाम को भैंसवाल कलां गांव में पहुंचे। उन्होंने इस गांव में 40 साल से चल रहे खरीद केंद्र को बंद किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फोन पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर से बात की तथा केंद्र तुरंत बहाल किए जाने की मांग की।
इंदुराज नरवाल ने कहा कि गोहाना के आठ खरीद केंद्रों में से केवल भैंसवाल कलां गांव के खरीद केंद्र को ही बंद किया गया है। उन्होंने रोष व्यक्त किया कि किसानों को अपना गेहूं तिहाड़ मलिक गांव स्थित साइलो पर ले जाने का आदेश दिया गया है। भैंसवाल कलां गांव के खरीद केंद्र से नजदीकी 12 गांव भी जुड़े हुए थे। उन सब गांवों का गेहूं और दूसरी फसलें बिकने के लिए इसी खरीद केंद्र पर आती थीं। अब इस केंद्र से जुड़े सब गांवों को तिहाड़ गांव के साइलो में जाने का आदेश दिया गया है।
बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक ने कहा कि बेमौसम की बारिश के चलते पहले ही किसान और किसान के अनाज की दुर्गति हो रही है।



