AgricultureBreaking NewsGohana

सरसों की खरीद न होने से नाराज किसानों ने गोहाना की नई अनाज मंडी पर लगाया ताला

गोहाना :-11 अप्रैल : जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की खरीद समय पर नहीं होने पर नाराज किसानों ने मंडी का गेट बंद कर ताला लगा दिया। गेट पर ताला लगाने की सूचना पर हैफेड की मैनेजर रीना मौके पर पहुंची और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सरसों की फसल खरीदी जाएगी। जिसके बाद किसानों ने 15 मिनट बाद मंडी के गेट पर लगा ताला खोल दिया और हैफेड की तरफ से खरीद शुरू कर दी गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना की नई अनाज मंडी में सोसायटी की दुकान पर हैफेड की तरफ से सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। सोसायटी की केवल एक दुकान होने पर फसल उतारने की जगह कम ही है। वहीं नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। ऐसे में किसान शेड के नीचे गेहूं की फसल उतार देते हैं और मंडी में गेहूं की फसल फैली हुई है। ऐसे में किसानों को सरसों की फसल उतारने की जगह नहीं मिल रही है । जिसकी वजह से सरसों की खरीद प्रभावित हो रही है। हैफेड की तरफ से खरीद की गई सरसों की फसल का साथ की साथ उठान किया जा रहा है और उसके बाद खरीद की जा रही है।

किसान राजेश, अशोक, कर्मबीर, राकेश व प्रदीप ने बताया कि वे सुबह 6 बजे मंडी में सरसों की फसल लेकर पहुंच चुके थे, लेकिन 11 बजे तक उनकी फसलों की खरीद नहीं की गई। वहीं अधिकारी भी कोई जानकारी नहीं दे रहे थे, ऐसे में उन्होंने गेट पर ताला लगाकर विरोध किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button