Breaking NewsGohana

गोहाना की बेटी आरती लठवाल कनाडा की कंपनी में एच.आर. समन्वयक नियुक्त

गोहाना की बेटी आरती लठवाल कनाडा की कंपनी में एच.आर. समन्वयक नियुक्त

अनिल जिंदल, गोहाना :-9 अप्रैल : शहर में विष्णु नगर निवासी आरती लठवाल कनाडा की एक कंपनी में एच.आर. समन्वयक नियुक्त हुईं। इससे उसके परिवार ने खुशी जाहिर की और मिठाई बांटी ।

आरती लठवाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। उसके बाद उन्होंने देश की कई कंपनियों में नौकरी की । दिसंबर 2022 में उनकी एक इंटरनेशनल कंपनी में नियुक्ति हुई थी और कनाडा में नौकरी मिली। अब वह सी.ए.आर.ओ. एनालिसिस सर्विस में एच. आर. समन्वयक नियुक्त हुईं हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी फरनाज रोस्टामियन और उनकी टीम ने आरती लठवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आरती उनकी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। आरती ने समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण से काम किया और उनको मानव संसाधन समन्वयक के पद पर नियुक्ति दी गई।

आरती लठवाल के पिता हवा सिंह लठवाल सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक के रिटायर्ड मैनेजर हैं उनकी पांच बेटियां हैं।

आरती उनकी सबसे छोटी बेटी है। लठवाल ने कहा कि अगर बेटियों को अवसर दिया जाए तो वे बेटों से भी बेहतर कर सकती हैं। बेटियां बेटों से किसी भी तरह से कम नहीं हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button