बुटाना गांव स्थित जनता विद्या भवन ने अपने पुरोधा स्व. जय राम सांगवान को उनकी जयंती पर किया नमन
गोहाना :-24 मार्च : बुटाना गांव स्थित जनता शिक्षण संस्थाओं के नियंता जनता विद्या भवन ने रविवार को अपने पुरोधा स्व. जयराम सांगवान को उनकी जयंती पर नमन किया। संस्थाओं के मुख्य प्रवेशद्वार के समीप स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
हरियाणा सरकार जनता शिक्षण संस्थाओं को राजकीय यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी में है। इस के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। टेकओवर करने के लिए बाकायदा डीक्रस्ट के पूर्व वी.सी. राजेंद्र कुमार अनायतको ओ. एस. डी. भी नियुक्त किया जा चुका है। राज्य विधानसभा के अगले सत्र में यूनिवर्सिटी बनाए जाने का एक्ट पास हो सकता है।
जनता शिक्षण संस्थाएं करीब 75 साल पहले 1950 में प्रारंभ हुई थीं। इन संस्थाओं का निर्माण जिस जमीन पर हुआ, उसका एक प्रमुख हिस्सा स्व. जयराम सांगवान ने दान किया था। आभार स्वरूप उनकी प्रतिमा इन संस्थाओं के मुख्य गेट के निकट स्थापित की गई।
रविवार को स्व. जयराम सांगवान की जयंती थी। उनके वंशज दलीप उर्फ मोनू सांगवान ने कार्यक्रम की मेजबानी की। जनता विद्या भवन के वर्तमान अध्यक्ष सतपाल सांगवान और पूर्व अध्यक्ष अजीत सांगवान, वर्तमान सचिव हंसराज, पूर्व सचिव नरेंद्र कुंडू और कृष्ण सांगवान के साथ बुटाना गांव के सरपंच राम निवास सांगवान भी पहुंचे।
सुखबीर सांगवान और नरेंद्र सांगवान समेत जनता विद्या भवन के प्रतिनिधियों ने कहा कि जयराम सांगवान ने शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए अपनी जमीन दान कर दी।



