गोहाना के ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024 अवार्ड से सम्मानित
गोहाना :-22 मार्च : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा को चंडीगढ़ के एक होटल में (WFd) आयोजित 11वें शिखर नेतृत्व सम्मेलन में प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024 के सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मेलन यूनिवर्सल मेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ। इस सम्मेलन में उत्तर भारत के दस राज्यों के प्रमुख स्कूलों के प्रिंसिपल आमंत्रित थे।80 चुनिंदा प्रिंसिपलों को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अलंकरण प्रिंसिपलों को शैक्षणिक क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। प्रीति शर्मा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया। प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कमियों को दूर करने तथा सहयोगात्मक शिक्षण को समय की आवश्यकता बताया।



