AgricultureBreaking NewsGohana

गोहाना की नई अनाज मंडी में 28 मार्च से शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद

गोहाना :-19 मार्च : क्षेत्र के किसानों को सरसों की फसल की खरीद को दूसरे जिलों की मंडियों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर की नई अनाज मंडी में भी सरसों की सरकारी खरीद होगी। सरसों की सरकारी खरीद हैफेड एजेंसी करेगी, जो 28 मार्च से शुरू। सरसों की सरकारी खरीद का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने पंजीकरण कराया हुआ है।

नई अनाज मंडी में सरसों की आवक बीते कई दिनों से हो रही है। अनाज मंडी में करीब 1 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। सरकार ने सरसों के लिए 5650 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी रेट निर्धारित किया हुआ है। सरसों की सरकारी खरीद देरी से होने के चलते मंडी में अभी प्राइवेट व्यापारी ही खरीद कर रहे हैं। प्राइवेट व्यापारी एमएसपी से काफी कम रेट में फसल खरीद रहे हैं। किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 600 रुपए कम भाव मिल रहा है। अब सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि किसान 28 मार्च से एमएसपी पर फसल की बिक्री का लाभ ले सकेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किसानों ने 3886 एकड़ में लगाई है सरसों की फसल क्षेत्र के किसान गेहूं के साथ सरसों की खेती को भी महत्व दे रहे हैं। क्षेत्र के 1518 किसानों ने 3886 एकड़ में सरसों की फसल का पंजीकरण कराया हुआ है। अनाज मंडी में बीते वर्ष करीब 18 हजार क्विंटल सरसों की एक हुई थी। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में सरसों की खेती बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक है। इसके चलते अब की बार सरसों की आवक अधिक होने के आसार हैं।

पंजीकृत किसानों से होगी सरसों की खरीद : जोगेंद्र ^नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से होगी। सरकारी खरीद कर लाभ केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को मिलेगा। खरीद मानकों के अनुसार ही किसानों से फसल खरीदी जाएगी। किसान फसलों को अच्छी तरह से सूखाकर लाएं।

जोगेंद्र सिंह , मैनेजर, हैफेड, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button