Breaking NewsEducationGohana
अभाविप की महिला विश्वविद्यालय की टीम सर्वसम्मति से गठित
गोहाना,13 मार्च : बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई टीम का गठन किया गया। अध्यक्ष अपर्णा और मंत्री सेजल बनीं। सर्वसम्मति से हुए इस गठन में 5 उपाध्यक्ष मनीषा, लक्ष्या, दिव्यांशी, वंदना और कीर्ति बनीं। इस क्रम में चार सह मंत्री-खुशी, निकिता, किस्मत और दिव्या बनीं।
एस.एफ.डी. की संयोजक चंचल और शैली, खेलकूद संयोजक अनु, सोशल मीडिया संयोजक स्नेहा, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक रितिका, एन. एस. एस. संयोजक सोनिया, एन.सी.सी. संयोजक बबीता, हॉस्टल संयोजक वंशिका बनीं। इसी तरह से कार्यकारिणी सदस्य दीपिका, रुचि, आस्था, हिमांशी, नेहा, जाह्नवी, नैंसी और अंकिता बने। विशेष आमंत्रित सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर वीना होंगी।



