बी.पी.एस. महिला विश्वविधालय और रूस के विश्वविद्यालय में हुआ एम.ओ.यू.
गोहाना :-12 मार्च : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय और रूस के मिनिन विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हस्ताक्षर समारोह में दोनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने इस साझेदारी को औपचारिक रूप दिया। वी.सी. प्रो सुदेश ने कहा कि यह
एम.ओ.यू. महिला विश्वविद्यालय और मिनिन विश्वविद्यालय के बीच सहयोग और ज्ञान साझा करने की यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और
शोधकर्ताओं के लिए मूल्यवान अवसर पैदा करेगी। प्रो सुदेश ने कहा कि ये एम.ओ.यू. शांतिपूर्ण वैश्विक सद्भाव स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। मिनिन विश्वविद्यालय के रेक्टर, विक्टर व्लादिमीरोविच सोडोब्न्याकोव ने अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार को
बढ़ावा देने में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला विश्वविद्यालय के साथ यह साझेदारी अनुसंधान परियोजनाओं, छात्र आदान-प्रदान और संकाय विकास कार्यक्रमों की शुरुआत है।



